बौंसी में विश्व स्तनपान सप्ताह पर मॉडर्न संस्थान की पहल, ग्रामीण महिलाओं को स्तनपान के महत्व से किया जागरूक

बौंसी और आसपास के गांवों में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया. इस पहल का उद्देश्य माताओं और परिवारों को स्तनपान के अनमोल महत्व के बारे में शिक्षित करना था.

Banka News: बौंसी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं मॉडर्न हेल्थकेयर हॉस्पिटल की ओर से बौंसी और आसपास के गांवों में स्तनपान जागरूकता अभियान चलाया गया. संस्थान के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य माताओं और परिवारों को स्तनपान के महत्व, नवजात पोषण और मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था.

संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभियान मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष नदीम अख्तर के निर्देशन में आयोजित किया गया. इसमें नर्सिंग छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर गर्भवती और धात्री महिलाओं से संवाद किया तथा स्तनपान से संबंधित जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं.

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान चलाया गया अभियान

संस्थान के अनुसार 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए प्राकृतिक और पौष्टिक आहार माना जाता है तथा प्रारंभिक स्तनपान शिशु के पोषण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

गांवों में पहुंचकर महिलाओं से किया संवाद

संस्थान की ओर से बताया गया कि नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गांवों में जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं से बातचीत की और स्तनपान से जुड़ी सामान्य भ्रांतियों, नवजात की देखभाल और मातृ स्वास्थ्य से संबंधित सावधानियों पर जानकारी साझा की.

कार्यक्रम के दौरान परिवार और समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा की गई तथा महिलाओं को समय पर स्तनपान शुरू करने और शिशु के पोषण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया.

संस्थान ने सामाजिक जागरूकता को बताया अपनी जिम्मेदारी

मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन नदीम अख्तर ने कहा कि स्वस्थ समाज की शुरुआत स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से होती है और स्तनपान केवल पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला भी है. उन्होंने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को भी अपनी जिम्मेदारी मानता है.

Banka News: प्रशिक्षण और जनजागरूकता पर जोर

कार्यक्रम के समापन पर नर्सिंग फैकल्टी पुष्पा और प्रिया जायसवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने समुदाय में स्तनपान संबंधी जागरूकता बढ़ाने और माताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

संस्थान के अनुसार भविष्य में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे.

Also Read: 11 अगस्त के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव में BJP क्यों हारी और RJD के लिए कैसे बढ़ा खतरा

Also Read: बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित, 2 हजार गांव हाई रिस्क जोन में, CM सम्राट ने नदियों को लेकर बताया प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >