शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट
Banka Marriage Dispute Case: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्ते के जीजा ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली और महज दो माह बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया.पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है.
प्रेम संबंध के बाद हुई शादी
जानकारी के अनुसार शंभुगंज थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी मुस्कान कुमारी का मुंगेर जिले के लक्ष्मीपुर निवासी उसके रिश्ते के जीजा ललन कुमार के साथ प्रेम संबंध हो गया था.पीड़िता का आरोप है कि ललन कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली.
ये भी पढ़े : बांका में सड़क व फुटपाथ पर कब्जा करनेवाले सावधान! शहर में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पहले से विवाहित और दो बच्चों का पिता है आरोपित
पीड़िता के अनुसार ललन कुमार पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता भी है. इसके बावजूद उसने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ रखा और बाद में प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
शादी के दो माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना
मुस्कान कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना शुरू हो गई.पीड़िता का आरोप है कि करीब चार दिन पहले पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया.
रेलवे स्टेशन पर बिताई रात, फिर पहुंची मायके
पीड़िता ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद उसने एक दिन तक जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शरण ली. बाद में किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और अपनी मां के साथ शंभुगंज थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इस मामले में शंभुगंज थाना के पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़े : कटोरिया के राधानगर उपद्रव पर सख्त हुई पुलिस, आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
