बांका मंडी में रसोई का बजट बिगड़ा, प्याज ₹55 और टमाटर ₹80 किलो : दाल-तेल भी तेज

बांका मंडी में महंगाई की मार से आमजन परेशान है. खाद्य तेल, दालें, चीनी, प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. आम लोग बढ़ती कीमतों से चिंतित हैं.

बांका : बांका की मंडी में शनिवार को महंगाई की दोहरी मार से आमलोग परेशान दिखे. अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के भाव में तेजी रही. खाद्य तेल, दलहन और चीनी के दाम ऊंचे बने हुए हैं. वहीं प्याज और टमाटर समेत बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गयी. आलू के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

मंडी में शनिवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. हालांकि खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक सामान्य बतायी गयी. कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी कुछ खाद्य वस्तुओं के भाव बढ़ने के संकेत हैं. बाजार की अगली दिशा अब आवक और मौसम पर निर्भर करेगी.

प्याज-टमाटर ने बढ़ायी रसोई की चिंता

शहर के सब्जी बाजार में शनिवार को प्याज की कीमत ₹50 से ₹55 प्रति किलो और टमाटर ₹70 से ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गया. हरी सब्जियों के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके मुकाबले आलू की कीमत में फिलहाल विशेष बदलाव नहीं हुआ है.

दलहन, तेलहन और चीनी में तेजी

स्थानीय मंडी में दलहन, तेलहन, सरसों, मसाला और अन्य खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी का रुख रहा. कारोबारियों के अनुसार लंबी दूरी से माल मंगाने के कारण परिवहन लागत बढ़ गयी है. ईंधन की कीमत और माल ढुलाई का बढ़ता खर्च थोक से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों को प्रभावित कर रहा है.

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न और अन्य जिंसों की आवक होती है. अधिक ट्रांसपोर्टिंग खर्च का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.

शनिवार का मंडी भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
दाल मसूर₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,500₹4,700
चीनी₹6,500₹6,700

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं भाव

कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में खाद्यान्न और अन्य जिंसों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है. खासकर आवक कम होने या परिवहन लागत बढ़ने पर खुदरा बाजार पर दबाव बढ़ सकता है. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम और मंडी में आने वाले माल की मात्रा पर टिकी है.

बांका में आज बरसेंगे बदरा या सताएगी उमस? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >