बांका ITI के 30 प्रशिक्षुओं ने रचा नया इतिहास, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ चयन

Banka ITI Success: बांका ITI के 30 प्रशिक्षुओं ने CITS परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया. NSTI हावड़ा, चेन्नई और लुधियाना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिला.

बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka ITI Success: रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बांका के प्रशिक्षुओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. संस्थान के 30 प्रशिक्षुओं ने इस वर्ष सीआईटीएस(CraftInstructorTrainingScheme) परीक्षा में सफलता हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में जगह बनाई है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया.

मुख्य बातें

राष्ट्रीय संस्थानों में चयन से बढ़ा जिले का मान

सीआईटीएस परीक्षा में सफल प्रशिक्षुओं में कई विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों जैसे एनएसटीआई हावड़ा, चेन्नई और लुधियाना में हुआ है. छात्रों की इस सफलता से संस्थान के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है. शिक्षकों ने इसे बांका के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

Banka ITI Success: मेहनत, अनुशासन और समर्पण का मिला परिणाम

समारोह को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य सुमित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने कहा कि सफलता किसी एक दिन की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम होती है. छात्रों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय संस्थान के प्राचार्य शाश्वत के कुशल मार्गदर्शन और अनुदेशक विकास कुमार के प्रेरणादायी सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना भी है.

सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास

सम्मानित प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं. उनका मानना है कि सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का उत्साह मिलता है. उन्होंने अन्य छात्रों से भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया.

उत्कृष्ट प्रशिक्षक बनकर रोशन करेंगे जिले का नाम

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रुप अनुदेशक धनंजय कुमार, गोपाल श्रीवास्तव और शहजाद अख्तर ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में कुशल प्रशिक्षक बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी आने वाले समय में बांका जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे.

ये भी पढ़े : 25 जून को बांका में सजेगा मेधाओं का महाकुंभ, प्रभात खबर के मंच पर सम्मानित होंगे जिले के टॉपर छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >