हनुमान मंदिरों में उमड़ी आस्था, महाआरती और सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए श्रद्धालु, जानिए आज का दर्शन कार्यक्रम

Aaj Ka Darshan: बांका जिले के विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में महाआरती के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की. पंजवारा और शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई.

Aaj Ka Darshan: मंगलवार को बांका जिले के हनुमान मंदिरों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला. जिले के विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की. सुबह और शाम सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और महाआरती का आयोजन किया गया. मंदिरों में प्रसाद वितरण के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे.

पंजवारा के संकट मोचन मंदिर से लेकर बांका शहर के भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर और मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर तक दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे.

सुबह से शुरू हुई पूजा-अर्चना

मंगलवार की सुबह अधिकांश मंदिरों के पट तड़के ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. भक्तों ने कपूर और घी के दीपक से हनुमान जी की आरती की. इसके बाद तुलसी, गुड़, चना और बेसन के लड्डू का भोग अर्पित किया गया.

पूजा के बाद श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया गया. कई मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

पंजवारा संकट मोचन मंदिर में दिनभर लगी रही भीड़

पंजवारा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.

मंदिर का पट सुबह 6 बजे खुला और रात 9 बजे तक दर्शन जारी रहे.

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश मंडल और सचिव विनय भगत ने बताया कि मंदिर में पुजारी बच्चेलाल मिश्रा प्रतिदिन श्रृंगार पूजा, आरती, महाआरती, भंडारा और प्रसाद वितरण कराते हैं.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संध्या कीर्तन के साथ महाप्रसाद का वितरण भी किया जाता है. पूजा में बांका के अलावा झारखंड के सीमावर्ती गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे.

भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा

बांका शहर के भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में भी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई.

मंदिरों के पट सुबह 5 बजे खोल दिए गए. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामभक्त हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. शाम को महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में विशेष अनुष्ठान

प्रसिद्ध मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी पूरे दिन विशेष पूजा-अर्चना हुई.

मंदिर के पुजारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा (पटल झा) और लक्ष्मण झा ने भगवान का महास्नान कराया.

इसके बाद दोपहर में भोग अर्पित किया गया. शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर 1 बजे मंदिर के पट दोबारा खोले जाएंगे, जबकि शाम 7 बजे मंदिर बंद होगा.

Aaj Ka Darshan: धार्मिक स्थलों पर बना रहा भक्तिमय माहौल

मंगलवार को जिले के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. महाआरती, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >