बिजली बिल से लेकर ट्रांसफाॅर्मर तक की हर समस्या का होगा समाधान, जानिए क्या बोले कार्यपालक अभियंता

Banka Electricity Issues: बिजली बिल की गड़बड़ी, ट्रांसफाॅर्मर खराबी हो या लो-वोल्टेज की समस्या? बांका-अमरपुर के उपभोक्ताओं के लिए कार्यपालक अभियंता ने दिए समाधान और अहम निर्देश.

बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka Electricity Issues: बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. विद्युत प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर खराबी, गलत बिलिंग, मीटर संबंधी शिकायतों और कृषि विद्युत कनेक्शन के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

मुख्य बातें

Banka Electricity Issues: बिजली कटे तो तुरंत करें शिकायत

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अधिकांश शिकायतें बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित होती हैं. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता फ्यूज कॉल सेंटर या टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम आवश्यक कार्रवाई करती है ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके.

बांका और अमरपुर प्रमंडल के लिए अलग-अलग नंबर जारी

उन्होंने बताया कि बांका विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत बाराहाट, बांका, बौंसी, बेलहर, चांदन और कटोरिया प्रखंड आते हैं. इन क्षेत्रों के उपभोक्ता 7033095832 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

वहीं अमरपुर विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत अमरपुर, रजौन, फुल्लीडुमर, धोरैया और शंभुगंज प्रखंड शामिल हैं. इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 9264430619 नंबर जारी किया गया है, जहां बिजली संबंधी शिकायतों का पंजीकरण कराया जा सकता है.

खराब ट्रांसफाॅर्मर बदलने की होगी त्वरित व्यवस्था

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो संबंधित कनीय अभियंता को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. विभाग की कोशिश रहती है कि कम से कम समय में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो.

गलत बिल और खराब मीटर की समस्या भी होगी दूर

बिजली बिल में त्रुटि या मीटर खराब होने की स्थिति में उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अवर विद्युत अभियंता से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जांच के बाद आवश्यक सुधार किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

किसान घर बैठे कर सकते हैं कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन

कृषि विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के इच्छुक किसानों के लिए भी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि किसान “सुविधा बिहार” मोबाइल ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा संबंधित पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. आवश्यकता पड़ने पर विद्युत परियोजना प्रबंधन कार्यालय से भी सहायता ली जा सकती है.

उपभोक्ता सुविधा को प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है. शिकायतों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके.

ये भी पढ़े : कटोरिया के स्कूल में किसने किया एलकेजी छात्र पर जानलेवा हमला? हॉस्टल जांच करने पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >