बिहार स्टेट गेम्स 2026 में बांका के चार खिलाड़ियों का चयन, एथलेटिक्स में दिखाएंगे दम, जिले में खुशी की लहर

Bihar State Games 2026 : बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बांका जिले से चार उभरते एथलीटों का चयन हुआ है. ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो नेशनल गेम्स तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण मंच है. खेल प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Bihar State Games 2026 : बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बांका जिले के चार उभरते खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हुआ है. चयनित खिलाड़ियों में इन्द्राणी कुमारी का चयन महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़, सोनम कुमारी का अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर हर्डल्स, कल्याण कुमार का अंडर-20 वर्ग की लॉन्ग जंप तथा पलक कुमारी का अंडर-20 वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा के लिए किया गया है. अब ये खिलाड़ी सितंबर में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

नेशनल गेम्स तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

बिहार स्टेट गेम्स केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए नेशनल गेम्स तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच भी है. इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार की टीम में किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

जनप्रतिनिधियों और खेल संघ ने दी शुभकामनाएं

कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बांका लगातार नई पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष देवाशीष कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.

प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

एथलेटिक्स संघ के सचिव मोनू रंजन ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास का अवसर मिलता रहा तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे. उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया.

5 से 12 सितंबर तक होंगे बिहार स्टेट गेम्स

बिहार स्टेट गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में किया जाएगा. प्रतियोगिता से पहले 16 अगस्त को राज्यव्यापी मशाल यात्रा निकाली जाएगी. एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 8 से 10 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगी, जहां बांका के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >