जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार स्थित नदी पर बने पुल सड़क निर्माण के दौरान पुलों के दोनों तरफ सड़क एक से डेढ़ फीट ऊंचा निर्माण किया गया है. जिससे जयपुर नदी की पुल गड्ढे में तब्दील हो गया है. पुल के दोनों बगल लगभग डेढ़ फीट की ऊंचाई सड़क बड़ा ठोकर बन गया है, जिसको लेकर राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. पुल पर बने फ्लाइंग भी टूट कर नष्ट हो चुका है. जिससे यहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है. जयपुर निवासी वार्ड सदस्य मनोहर साह ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ही लापरवाही बरती गयी है. उन्होंने जयपुर के दर्जनों लोगों ने पुल के पास सड़क को मरम्मति कराने की मांग की है. इस मौके पर रंजन साह, किशोर मंडल, महावीर चौधरी, नीरो चौधरी, लालू कुमार शर्मा, सौरभ कुमार भरद्वाज आदि मौजूद थे.
जयपुर पुल पर खराब सड़क दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

जयपुर पुल पर खराब सड़क दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
Copied link
जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार स्थित नदी पर बने पुल सड़क निर्माण के दौरान पुलों के दोनों तरफ सड़क एक से डेढ़ फीट ऊंचा निर्माण किया गया है.