सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार युवक जख्मी

अमरपुर. भरको गांव के समीप सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक जख्मी हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी प्रीतम कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ सौरभ कुमार सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह मंगलवार की रात डोमो कुमारपुर से भोज खाकर ऑटो पर सवार होकर अपने घर धन्नीचक गांव आ रहा था. तभी भरको गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक वाहन से टकरा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >