प्रखंड उद्यान नर्सरी में स्थित आम के बगीचे की हुई नीलामी
प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर स्थित उद्यान नर्सरी परिसर के आम के बगीचे की शुक्रवार को जिला उद्यान पदाधिकारी विभाकर कुमार भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सना कय्यूम व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नदीम अशरफ के नेतृत्व में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई
प्रखंड उद्यान नर्सरी में स्थित आम के बगीचे की हुई नीलामी
अमरपुर.
प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर स्थित उद्यान नर्सरी परिसर के आम के बगीचे की शुक्रवार को जिला उद्यान पदाधिकारी विभाकर कुमार भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सना कय्यूम व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नदीम अशरफ के नेतृत्व में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई. नीलामी में अमरपुर नकसोसा निवासी सौरभ कुमार, शहर के शिवशंकर उर्फ भोलू पोद्दार, अमरपुर के फिरोज साह, बांका लखनौरी निवासी उपेंद्र पासवान, महमदपुर के सज्जाद, अमरपुर के जहांगीर तथा शहर के सुजीत कुमार कसेरा ने भाग लिया. नीलामी के दौरान बांका लखनौरी निवासी उपेंद्र पासवान ने सर्वाधिक 37 हजार रुपये की बोली लगाकर बगीचे की डाक अपने नाम कर लिया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उद्यान नर्सरी परिसर में स्थित आम के बगीचे में आम के साथ अमरूद, ताड़, बेल तथा जामुन के भी वृक्ष मौजूद हैं, जिसकी नियमानुसार नीलामी करायी गयी. उन्होंने कहा कि पूरी नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गयी व अधिकतम बोली लगाने वाले को एक वर्ष के लिए बगीचे की डाक दी गयी है. मौके पर किसान सलाहकार राजेश कुमार समेत कार्यालय के अन्य कर्मी भी मौजूद थे.
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.