खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दिया आवेदन

खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दिया आवेदन

प्रतिनिधि,पंजवारा क्षेत्र के सबलपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामवासियों ने सबलपुर खेल मैदान के अतिक्रमण को लेकर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अंचलाधिकारी बाराहाट को सौंपा है. ग्रामीण धनंजय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, त्रिपुरारी सिंह, उदय सिंह, प्रशांत सिंह, विपिन सिंह, रमन कुमार सिंह, मुकेश सिंह आदि का कहना है कि सबलपुर मनरेगा भवन के पीछे अवस्थित सबलपुर खेल मैदान गांव के बच्चों का एकमात्र खेल स्थल है. जहां गांव के बच्चे एवं युवा क्रिकेट आदि विभिन्न खेल खेलते हैं. लेकिन गांव के ही नरेश साह, दीनबंधु झा, छोटू झा एवं बेलटीकरी निवासी टेकन कापरी द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है. फलस्वरुप बच्चों का खेलकूद बाधित हो गया है. लोगों ने अधिकारियों से उक्त जमीन की मापी कर उसे अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >