बज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कैथा पंचायत अंतर्गत जगतपुर इटहरी गांव के समीप बहियार में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. गांव के बुगो यादव गुरुवार की शाम मवेशी चराने इटहरी बहियार गये थे. तेज बारशि के साथ हुई बज्रपात की चपेट में आने से बह बेहोश हो गया. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उक्त वृद्ध को बेहोशी हालत में ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक को दो लड़का व एक लड़की है. सभी की शादी हो चुकी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर घटना को लेकर पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, प्रमुख गौतम प्रकाश, समाजसेवी लखन लाल देव, जिप सदस्य दीपांकर विश्वजीत, संजीव देव, विजय यादव, गौरी शंकर यादव, संजय मांझी, राजेश देव, जय प्रकाश देव, अशोक देव आदि ने दुःख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >