बेलहर. थाना क्षेत्र के घोड़बहियार गांव की एक वृद्ध महिला आग तापने के क्रम में झुलसकर जख्मी हो गयी. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, सुदामा देवी पति राजेंद्र तांती (71) ठंड के कारण आग जलाकर ताप रही थी. इसी क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लेने के कारण वह बुरी तरह जलकर जख्मी हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
