मारपीट करने तथा रंगदारी मांगने का आरोप, शिकायत

थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी कन्हैया लाल ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मोटरसाइकिल रोक कर रंगदारी मांगने तथा मारपीट कर पैसा छीन लेने व जख्मी कर देने का आरोप लगाकर शिकायत की है

बेलहर. थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी कन्हैया लाल ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मोटरसाइकिल रोक कर रंगदारी मांगने तथा मारपीट कर पैसा छीन लेने व जख्मी कर देने का आरोप लगाकर शिकायत की है. उसने लिखित बयान में बताया कि मैं साहबगंज बाजार में सैलून चलाता हूं. कल रात्रि सैलून बंद कर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. तभी खड़ौधा नहर के पास एक बुलेट से तीन व्यक्ति मुंह में गमछा लपेटे हुए आया और मेरे मोटरसाइकिल के आगे रोक कर मुझसे रंगदारी मांगने लगा है. जब मैं देने से इनकार किया तथा विरोध किया तो मुझे अपने हाथ में पहने लोहे के मठिया से नाक पर मारकर मार दिया. जिससे मैं हड़बड़ा कर गिर गया. इसी क्रम में मेरे पैकेट से 1200 तथा मेरा मोबाइल छीनकर भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >