दुमका से आते वक्त सड़क हादसे में युवक की मौत

बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव निवासी जनार्दन मंडल के पोते सुंदरम कुमार की मंगलवार को झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

बौंसी के भंडारीचक गांव में पसरा मातम

प्रतिनिधि, बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव निवासी जनार्दन मंडल के पोते सुंदरम कुमार की मंगलवार को झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, सुंदरम कुमार के पिता अशोक मंडल उर्फ पप्पू का हाईवा झारखंड क्षेत्र में चलता है. मंगलवार की शाम करीब चार बजे वाहन में खराबी आने की सूचना मिलने पर सुंदरम घर से दुमका की ओर निकला था. इसी दौरान हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के समीप उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मृतक के भाई शिवम ने बताया कि वापसी के दौरान ट्रक से बचकर निकलने के प्रयास में सुंदरम की बाइक दूसरी ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव लाया जायेगा. इधर, हादसे के बाद भंडारीचक गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक की मां मीना देवी, पिता अशोक मंडल उर्फ पप्पू, भाई शिवम, बहन चंदा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev Kumar

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >