19 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

19 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बेलहर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौदा नहर के पास से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक शराब तस्कर को 19 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया. टाइगर मोबाइल टीम ने गस्ती के क्रम में खैरी खाद चंदननगर की ओर से आ रहे एक बाइक चालक को रोकना चाहा. जिसके बाद बाइक चालक पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा तो उसके बाइक की डिक्की में एक एक लीटर के पॉलिथीन में बना करीब 19 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. जिसके बाद बाइक चालक मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के चक्रधोबई गांव निवासी नवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति बोल बम के रास्ते शराब लेकर जा रहा था. वहीं इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >