दुर्घटना. ट्रक ने स्कूली छात्रा को कुचला, विरोध में बांका-देवघर मार्ग किया जाम
चुटिया मोड़ शांतिनगर के समीप ओवरलोड ट्रक ने एक स्कूली छात्रा को कुचल दिया. छात्रा की मौत हो गयी. इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने बांका-कटोरिया मार्ग को जाम कर सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया.
बांका : शहर से करीब चार किमी दूर चुटिया मोड़ शांतिनगर के समीप एक ओवरलोड ट्रक ने एक स्कूली छात्रा को कुचल दिया. मौके पर ही छात्रा की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया. मौके पर जुटी भीड़ के हत्थे ट्रक का खलासी चढ़ गया. लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया. बाद में आक्रोशित लोगों ने बांका-कटोरिया मार्ग पर शांतिनगर के पास खड़े सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. जाम के कारण घंटों बांका-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया.
इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी व अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. भीड़ की पिटाई से घायल खलासी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, चुटिया निवासी मनोज मांझी की 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी कोचिंग से पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी. चुटिया के समीप ही मुख्य मार्ग पर ईंट से भरे ओवरलोड ट्रक ने छात्रा की साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी.
छात्रा सड़क पर गिर गयी और अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने खलासी को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी. कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर खलासी की जान बची. इसके बाद भीड़ जुटती गयी. आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद सड़क किनारे खड़ी सात ट्रकों में आग लगा दी. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण बांका-देवघर मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया.
इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में व्यस्त था. घटना की खबर जैसे ही वरीय अधिकारियों को मिली, सभी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, सदर थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदर्शी सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा. घटना को लेकर बीडीओ ने परिजनों को मुआवजा के रूप में 23 हजार का चेक दिया.
शव देख दहाड़ मार कर रो पड़े परिजन
जैसे ही सुबह में परिजनों को पता चला कि नेहा की मौत बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर ट्रक से कुचल हो गयी है़ जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण सड़क पर दौड़ पड़े. परिजन नेहा की सड़क पर क्षत विक्षत शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. माता रूबी देवी पिता का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था. जो भी ग्रामीण उन्हें समझाने जाते थे उनके भी आंसू रोके नहीं रूक रहे थे. एकमात्र छोटा भाई छोटू कुमार भी रोते रोते बेसुद हो जा रहे थे.
परिवार की प्यारी नेहा हो गयी भगवान को प्यारी
बांका़ सदर थाना क्षेत्र के चुटिया मोड के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि चुटिया गांव निवासी मनोज मंडल का 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी एकलौती थी़ नेहा भाई से बडी और मैट्रिक की छात्रा थी़ जो शहर के एसएस बालिका में पढ़ाई कर रही थी. गांव वाले की माने तो नेहा शुरू से ही पढने में काफी तेज थी वह आगे चलकर प्रशासनिक पदाधिकारी बनना चाहती थी. साथ ही घर के कामों में भी माता पिता का हाथ बंटाते हुए वे सभी कार्य को करती थी. गांव और परिवार की दुलारी थी. लेकिन सोमवार वह सबकों अलविदा कह गयी.
पुलिस गाड़ी को देख भड़के ग्रामीण, जवानों को खदेड़ा
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर पुलिस को खदेड़ दिया. हालांकि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के जख्मी होने की सूचना नहीं है. बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर आने जाने वाले लगभग 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बाद में घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी गयी. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसपी राजीव रंजन एवं एसडीपीओ शशिशंकर कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को तोड़वाया.
वीडियोग्राफी के आधार पर की प्राथमिकी
बांका एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि आगजनी की घटना की वीडियोग्राफी के आधार पर इस घटना में 60-70 उपद्रवकारियों के विरूद्ध नामजद व करीब 500 अज्ञात लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एसपी ने बताया है कि सड़क पर इस तरह की उपद्रव बर्दास्त से बाहर है. किसी भी लोगों को अ पने हाथ में कानून लेने कोई अधिकार नहीं है. उपद्रवकारियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.