''दइना-दइना मरांग दे, दला से दला ओडोंग मेय...''

मनाया सोहराय मिलन समारोह बौंसी : आदिवासियों का महापर्व सोहराय को लेकर बौंसी के चंद्रशेखर सिंह आदिवासी उच्च विद्यालय में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. बेलहर विधायक गिरिधारी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आस पास के गांवों से आये वनवासी को संबोधित करते हुए […]

मनाया सोहराय मिलन समारोह

बौंसी : आदिवासियों का महापर्व सोहराय को लेकर बौंसी के चंद्रशेखर सिंह आदिवासी उच्च विद्यालय में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. बेलहर विधायक गिरिधारी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आस पास के गांवों से आये वनवासी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आदिवासियों के लिए बिहार सरकार कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जिसका लाभ इस समाज को दिलवाना हमारा दायित्व है. साथ ही बताया कि इस विद्यालय को स्वीकृति दिलाने के मामले में वे अंतिम प्रयास करेंगे. कार्यक्रम को अनुसुचित जनजाति के विशेषज्ञ प्रमोद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के लिए विकास प्राधिकार भी बिहार में पहला अजजा आयोग बना,
जो झारखंड में भी नहीं है. वहीं सोहराय पर्व को लेकर आदिवासी महिला पुरुषों ने अपने पारंपरिक संगीत एवं नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम को तिलकामांझी फाउंडेशन के सचिव सुधीर मुंडु, उपनिदेशक कल्याण विभाग के आशीष कुमार, जदयू प्रदेश आदिवासी सेल के अध्यक्ष झुलन गौड़ सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी मांझी परगना समिति के सचिव जागेश्वर मरांडी ने किया. इस मौके पर बेनी प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी मिथलेश कुमार, प्रमुख बाबुराम बास्की, मोहन खैरा, सिद्घेश्वर मरांडी, उदय शंकर झा चंचल, उमेश यादव, प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव, हीरामनी मुर्मू, लोकहिल के सचिव सुभाष पांडेय, अनिल मंडल सहित अन्य मौजूद थे. जबकि सभा का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >