अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त

चारों ट्रैक्टर में क्षमता से ज्यादा लोड था बालू चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज बांका : सदर थाना क्षेत्र के चांदन नदी स्थित बांकी बालू घाट से बालू लदे चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पांच पैतालिस बजे जिला खान निरीक्षक विजय कुमार सिंह जिला पुलिसबल के साथ […]

चारों ट्रैक्टर में क्षमता से ज्यादा लोड था बालू

चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज
बांका : सदर थाना क्षेत्र के चांदन नदी स्थित बांकी बालू घाट से बालू लदे चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पांच पैतालिस बजे जिला खान निरीक्षक विजय कुमार सिंह जिला पुलिसबल के साथ बालूघाट के निरीक्षण चांदन नदी स्थित बांकी बालूघाट पर चार ट्रैक्टर पर मजदूरों के द्वारा बालू लोड किया जा रहा था. जैसे ही पुलिसबल को ट्रैक्टर चालक व मजदूरों ने देखा वो ट्रैक्टर नदी में छोड़कर फरार हो गया. जब ट्रैक्टर की जांच की गयी तो चारों ट्रैक्टर में क्रमश:
20, 25,15 एवं 100 घनफीट बालू लोड था. इसके बाद खान निरीक्षक के द्वारा नीजी चालक का व्यवस्था कर सभी ट्रैक्टर को थाना भेजवाया गया. इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि बालू संवेदक के द्वारा बांकी बालूघाट बंद रखा गया है. बावजूद इसके स्थानीय लोग उक्त बालू घाट से बालू चोरी छिपे उठाकर राजस्व की चोरी कर रहे है. जब्त सभी ट्रैक्टर के चालक एवं मालिक के ऊपर अवैध बालू उत्खन्न के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं मजलिशपुर स्थित बालू घाट से स्थानीय लोगों के द्वारा भी प्रतिदिन बालू चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. इसपर भी खान निरीक्षक ने कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >