अव्यवहृत राशि जमा करने का निर्देश

विभिन्न सरकारी योजनाओं की रािश खाते में पड़े रहने की संभावना बांका : शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को यह आदेश जारी किया है कि विभिन्न योजनांतर्गत विभिन्न मदों से सहायक अनुदान एवं सार विपत्रों के माध्यम से निकासी की गयी […]

विभिन्न सरकारी योजनाओं की रािश खाते में पड़े रहने की संभावना

बांका : शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को यह आदेश जारी किया है कि विभिन्न योजनांतर्गत विभिन्न मदों से सहायक अनुदान एवं सार विपत्रों के माध्यम से निकासी की गयी अव्यवहृत राशि को यथाशीघ्र जमा किया जाय.
जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2003-04 से अद्यतन सार विपत्र एवं सहायक अनुदान मद में निकासी की गयी राशि के संबंध में जिलों में सहायक अनुदान तथा लाभुक अधारित विभिन्न योजना यथा मुख्यमंत्री साईकिल, पोशाक, प्रोत्साहन, छात्रवृति, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना एवं परिभ्रमण आदि में जिलों को वित्तीय वर्ष 2015-16 तक उपलब्ध करायी गयी राशि अभी भी अव्यवहृत रुप में खाते में पड़ी हुई होने की संभावना व्यक्त की गयी है. इसे यथाशीघ्र जमा करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा के द्वारा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >