पटाखा फटने से दो भाई घायल

खराब पड़े पटाखा को छोड़ने के क्रम में सहोदर भाई बुरी तरह से जख्मी हो गये. दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल कराया जा रहा है. कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी पंचायत अंतर्गत मोहनडीह गांव में शनिवार की सुबह खराब पड़े पटाखा को छोड़ने के क्रम में सहोदर भाई बुरी तरह से जख्मी हो […]

खराब पड़े पटाखा को छोड़ने के क्रम में सहोदर भाई बुरी तरह से जख्मी हो गये. दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल कराया जा रहा है.

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी पंचायत अंतर्गत मोहनडीह गांव में शनिवार की सुबह खराब पड़े पटाखा को छोड़ने के क्रम में सहोदर भाई बुरी तरह से जख्मी हो गये. बसंत कोतवाल के जख्मी पुत्र जीतन कुमार (10वर्ष) व नितेश कुमार (छह वर्ष) को प्राथमिक उपचार हेतु रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डा नरेश प्रसाद ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
घटना के संबंध में जख्मी बच्चों के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि गांव में ही बारात आयी थी. शादी में छोड़े गये पटाखा में जो पटाखा नहीं फटा था, उसे जीतन व नितेश ने चुन कर जमा किया. फिर उसका मसाला बाहर कर उसमें आग लगाने लगा. इसी दौरान अचानक उठे आग की लपट से दोनों झुलस गये. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >