दुखद . तीन अलग-अलग जगहों पर हादसा, कहीं पलटे वाहन, कहीं ठोकर मारी
रविवार हादसों का दिन रहा. शंभुगंज में एक ऑटो बदुआ नदी पुल के पास पलट गयी. वहीं अमरपुर में दो जगहों पर बाइक व चार पहिया वाहनों के बीच टक्कर हो गयी. घटना में घायल सभी लोग इलाजरत हैं.
शंभुगंज/अमरपुर : शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को यात्री लेकर शंभुगंज आ रहे एक ऑटो रिक्शा के बदुआ नदी पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार शगुनी गांव के राधो हरि झा, प्रह्लाद चंन्द्र मिश्र, चौतरा गांव के अपीश यादव, राजनंदनी कुमारी जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने अपीश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया. इधर शंभुगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है.
