पंजवारा : थाना क्षेत्र के लखपुरा बहियार में युवती के साथ एक युवक द्वारा बुरी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर जब युवती के परिजन युवक के परिजनों के पास शिकायत करने गया तो उसके साथ मारपीट की गयी. युवती द्वारा पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है. थाना को दिये आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित आरती कुमारी ने बताया है की वो घटना वाले दिन शुक्रवार को धान की कटाई के
लिये खेत जा रही थी. इसी दौरान अकेली पाकर गांव के शिव यादव ने गलत नियत से पीछे से पकड़ लिया और खेत में पटक दिया. पास से गुजर रही और महिलाओं ने जब विरोध किया तो धमकी देते हुए अंजाम भूगतने की धमकी दी. घटना को लेकर जब शिकायत करने उसके घर गयी तो मारपीट करने लगे. इस मामले में शिव कुमार यादव, नुनुलाल यादव, सिकंदर यादव एवं संतोष यादव को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
