बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा व नक्सली साहित्य बरामद
मोस्ट वांटेड मंटू खैरा व प्रह्लाद मंडल साथियों संग भागा
कटोरिया (बांका) : बांका पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से रविवार की अहले सुबह नक्सल प्रभावित करमटांड़ जंगल की घेराबंदी कर नक्सलियों के विरुद्ध बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस व हार्डकोर नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई. घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं. हालांकि घने जंगल का फायदा उठा कर मोस्ट वांटेड मंटू खैरा व प्रह्लाद मंडल समेत लगभग एक दर्जन हार्डकोर नक्सली जान बचा कर भाग निकले. इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे
बांका में पुलिस…
बांका एसपी राजीव रंजन ने सूइया ओपी परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के जख्मी होने का भी दावा किया है. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध बांका पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है. इस ऑपरेशन में कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान भी शामिल थे. प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय, कटोरिया इंस्पेक्टर राजेश रंजन सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व कमांडो के जवान मौजूद थे.
यह सामान बरामद: पुलिस ने करमटांड़ जंगल से अमेरिकन पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है. इसमें नाइन एमएम का एक अमेरिकन पिस्टल, तीन देसी पिस्तौल, 169 कारतूस, एक हेंड ग्रेनेड, ऐमिनेशन पाउच, एक एसएलआर मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, नक्सली साहित्य, पोस्टर, लेवी की रसीद, टेंट, कपड़ा, ड्रेस, जैकेट, एयरबैग, दवाई, छाता, टॉर्च, पिट्ठू, पाउडर, पानी का कैन, बिस्कुट आदि शामिल है.
सरेंडर करें, मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ
कटोरिया. बांका एसपी राजीव रंजन ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरेंडर करें व मुख्यधारा से जुड़ें. सरेंडर करनेवाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत काफी मदद की जायेगी. उन्होंने कहा कि नक्सल संगठन से जुड़ कर खून-खराबा करना कानून व समाज के विरुद्ध है. इससे कोई हल नहीं निकलता है. देश के संविधान व कानून को तोड़ना, निरीह व मासूम भोले-भाले जनता को प्रताड़ित करना किसी भी दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है.
