आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीण शव के साथ पहुंचे धोरैया थाना
नामजद अभियुक्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए की गिरफ्तारी की मांग
चार नवंबर को सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई थी मारपीट
इलाज के दौरान गयी जान
धोरैया : थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत के लक्ष्मीकित्ता गांव में गत चार नवंबर को सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने के दौरान हुए मारपीट में जख्मी पंचायत समिति सदस्य संजू देवी के पति मुकेश साह 34 वर्ष की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इससे आक्रोशित परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण शव के साथ शनिवार की अहले सुबह धोरैया थाना पहुंच गये.
परिजनों ने पुलिस से इस मारपीट के नामजद अभियुक्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने कहा कि सिर में गहरा चोट लगने के कारण घटना के बाद से ही मुंह से खून का रिसाव होता रहा. अंतत: इलाज के दौरान ब्रेन हेम्ब्रेज से उसकी मौत हो गयी. धोरैया थानाध्यक्ष ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इधर, मुकेश की मौत से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पत्नी पंसस संजू देवी का रो-रोकर बुरा
हाल है.
धोरैया में पंसस…
दो बेटे बादल व विक्की तथा बेटी वर्षा को तो मालूम भी नहीं है कि आखिर क्या हुआ. थाना पहुंचे सैकड़ों की संख्या में भीड़ भी तीनों मासूमों को देख भावुक थे. मां मनोरमा देवी तथा पिता गिरिधारी साह, चाचा गजाधर साह का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
