कश्मीर हमारे कलेजे का टुकड़ा: सांसद

सांसद ने पांच योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन कटोरिया : कश्मीर हमारा कलेजा का टुकड़ा है. भारत का अभिन्न अंग व मुकुट है. इस पर नापाक इरादे रखने वाली शक्तियों को मुकम्मल जवाब दिया जायेगा. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को मचना मोड़ पर सड़क […]

सांसद ने पांच योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

कटोरिया : कश्मीर हमारा कलेजा का टुकड़ा है. भारत का अभिन्न अंग व मुकुट है. इस पर नापाक इरादे रखने वाली शक्तियों को मुकम्मल जवाब दिया जायेगा. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को मचना मोड़ पर सड़क का शिलान्यास करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक स्थिति खराब है. अमन पर खतरा है. बाहर की शक्तियां बुरी नजर लगाये हुए हैं. लेकिन नापाक इरादों को जवाब देने में हम सभी एक हैं.
सांसदने कहा कि बांका में विकास की सबसे लंबी लकीर खींच कर मतदाता मालिकों के अरमान को पूरा करेंगे. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव एवं कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मचना-सुपाहा सड़क निर्माण व एड़रा-घुमनी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तुलसीवरण, मकना एवं बलियामहरा में दो सड़क व एक पुल का उद्घाटन भी किया. मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, रामाकांत यादव, सत्तन यादव, प्रमोद राउत, उपप्रमुख बालेश्वर दास, बेचु यादव, सौरव सिंह, किशन यादव, मीर अख्तर अली, मंडली यादव, टुनटुन यादव, डा मेहमूद आलम, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, चुनचुन यादव, अमोद यादव, हेमनंदन यादव, दीपनारायण यादव, कांग्रेस यादव, फूलेश्वर यादव, ननकू सिंह, भोला यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >