बांका : पूर्व जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह के पति पर लाइसेंसी हथियार के बल पर अधिकारियों के साथ मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है. एमवीआइ व प्रवर्तन अवर निरीक्षक विकास कुमार ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पर मारपीट करने एवं हथियार का भय दिखाने का आरोप लगाया है. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.
हथियार दिखा एमवीआइ के साथ की मारपीट
बांका : पूर्व जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह के पति पर लाइसेंसी हथियार के बल पर अधिकारियों के साथ मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है. एमवीआइ व प्रवर्तन अवर निरीक्षक विकास कुमार ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पर मारपीट करने एवं हथियार का भय दिखाने का […]

प्राथमिकी के अनुसार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक विकास कुमार ने ब्लॉक गेट के पास गिट्टी लदे दो अोवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा था. ट्रक बौंसी के एक व्यापारी का था. इसी मामले में पूर्व जिप उपाध्यक्ष के पति मंटू सिंह पैरवी के लिए आये. उन्होंने अधिकारी पर ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाया. नहीं मानने पर उनके साथ मारपीट की. साथ ही लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर लहराया.
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पूर्व जिप उपाध्यक्ष नीलम देवी के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मंटू सिंह इस वक्त घर से
फरार है.
पूर्व जिप उपाध्यक्ष के पति मंटू सिंह पर लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रकों को छोड़ने को बना रहे थे दबाव