लोगों को जागरूक करने के लिए कला जत्था टीम हुआ रवाना

बांका : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के गहन प्रचार- प्रसार को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निलेश देवरे ने कला जत्था के चयनित दो दल को समाहरणालय के मुख्य गेट पर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह टीम जिले के 185 पंचायतों में जाकर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे. जो एक […]

बांका : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के गहन प्रचार- प्रसार को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निलेश देवरे ने कला जत्था के चयनित दो दल को समाहरणालय के मुख्य गेट पर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह टीम जिले के 185 पंचायतों में जाकर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे. जो एक माह तक सभी पंचायतो में नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन करेंगे. मालूम हो कि शिकायत का निवारण को आसान बनाते हुए इस अधिनियम के तहत शिकायतों के निवारण की सुदृढ़ कार्य प्रणाली विकसित करने तथा एक निश्चित समय सीमा के अंदर परिवाद के निष्पादन के लिए यह अधिनियम 5 जून 2016 से पूरे बिहार में लागू किया गया है.

आमलोग इन विषयों पर परिवाद को दायर कर जानकारी ले सकते है जो कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही है. इसमें कोई भी व्यक्ति जो अधिनियम के अधीन सुनवाई और उसके निवारण का इच्छुक है वो प्रपत्र 1 अथवा सादे कागज में अपना नाम-पता, मोबाईल नंबर या ईमेल, आधार कार्ड संख्या और परिवाद की प्रविष्टि का उल्लेख करते हुए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को परिवाद प्रस्तुत कर सकते हैं. परिवाद डाक द्वारा अथवा ऑनलाईन भी दायर किया जा सकता है. इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीसी एलआर ब्रजेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, कोषागार पदाधिकारी नवल किशोर यादव, सदर थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >