सड़क दुर्घटना में एक जख्मी अमरपुर. थाना क्षेत्र के बाजा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगडडी गांव निवासी मुकेश यादव अपने घर से बाइक पर सवार होकर बांका की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से चालक बाजा मोड़ के समीप सड़क पर जा गिरा और वह बेहोश हो गया. मौके पर पहुंचे भरको पंचायत के मुखिया प्रवीण झा ने अस्पताल को सूचना देकर ऐबुलेंस के द्वारा जख्मी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जख्मी का ईलाज जारी है.
पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है बालू का खेल अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिबंधित बालू घाटों से चोरी-छिपे ट्रैक्टर के द्वारा बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है. क्षेत्र के मादाचक, विशनपुर, भदरिया, कुशुमखर, बिरमां, तारडीह, सलेमपुर सहित अन्य बालू घाटों से बालू माफियाओं द्वारा देर रात्री में बालू उठाव जारी है और क्षेत्र के लोगों के बीच उंचे दर पर बालू की बिक्री कर रहे है. एक ओर जहां अवैध बालू बिक्री कर बालू माफिया दिनों-दिन मालामाल हो रहा है. वहीं दूसरी ओर नदी से अत्यधिक बालु उठाव हो जाने से यहां के किसानों की खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा है.
स्थानीय प्रशासन भी इन बालु माफियाओं पर शिकंजा कसने में विफल साबित हो रहे हैं. कभी कभार जिले के अधिकारियों द्वारा बालु घाट पर छापामारी कर वाहनों को जब्त भी किया जाता है. लेकिन फिर यहां की स्थिति जस की तस बनी रहती है. मालुम हो कि गत दो दिन पूर्व एएसपी अभियान ललन कुमार पाण्डेय एवं खनन निरीक्षक विजय प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न बालु घाटों पर छापामारी कर अवैध बालु लोडेड दो ट्रैक्टर को जब्त किया था. जिससे कुछ समय के लिए बालु माफियाओं के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा. लेकिन फिलवक्त फिर बालु माफिया विभिन्न बालु घाटों पर फिर से सक्रिय है.
जाम में फंसे ट्रक चालकों का सड़क पर बना आशियाना
बांका : सड़क किनारे खाना बनाते ट्रक चालकअमरपुर. उत्तर बिहार में आयी बाढ़ के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. जिससे अमरपुर प्रखंड के विभिन्न सड़कों पर ट्रक पांच दिनों से जाम में फंसे है. जिस कारण ट्रक के चालक व खलासी कई परेशानियों से जुझ रहे हैं. इनकी दिन और राते सड़कों पर ही गुजर रही है. सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर गाड़ी के चालक व खलासी अपना जीवन यापन के लिए खाना तैयार कर अपनी भुख मिटाने को विवश है. लंबे दिनों से जाम के कारण कई ट्रक के चालक गाड़ी को खलासी के हवाले कर अपना घर पलायन कर रहे हैं. इनके पास बचे पैसे भी अब कम पड़ने लगे हैं. कई वाहनों के रख-रखाव नहीं होने के कारण टायर की हवा निकल चुकी है. इन सबसे बेखबर कई चालक और खलासी दिन काटने के लिए सड़क किनारे तास खेलने में मशगुल है.
जलजमाव से शहर की सूरत बिगड़ी- खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ी व दर्शक जलजमाव से होकर गुजरने को मजबुरफोटो 2 बांका 24 : नयाटोला के समीप लगे जलजमाव की तस्वीरबांका. राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहे बांका जिले की शान में बारिश ने बट्टा लगा दी है.
शहर के आरएमके उच्च विद्यालय एवं बालिका उच्च विद्यालय की मैदान में शुरू हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य के 31 जिलों के बालक व बालिका वर्ग के टीमों ने हिस्सा लिया़ जिसमें बालक वर्ग का खेल आरएमके उच्च विद्यालय के मैदान एवं बालिका वर्ग का खेल बालिका उच्च विद्यालय में खेला गया़ तीन दिनों तक चलने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 सितम्बर को हुआ़ लेकिन खेल पहले दिन ही हुई बारिश से फैंसी मैच के अलावे प्रतियोगिता का एक भी मैच नहीं कराया जा सका़ जिससे खेल प्रेमियों में काफी निराशा छा गयी़ खेल मैदान तक जाने वाली एक मात्र मार्ग बालिका उच्च विद्यालय से आरएमके स्कूल जाने वाले नया टोला मार्ग की रोड में ड्रेनेज सिस्टम पुरी तरह से खराब है़ जिससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
हालांकि शहर में मामुली सी भी बारिश भी हो जाती है तो नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराये गये ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख देती है. शहर के किसी भी वार्डों की ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है़ जिससे मामुली बारिश में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है़ कुछ वार्डों की स्थिति इतनी असमान्य हो जाती है कि लोगों को घरो से निकलना मुश्किल हो जाता है़ जब तक सड़क पर जमी बारिश का पानी घटता नहीं है तब तक शहरवासी घर से निकलने में परहेज कर लेते हैं. मानों वो अपने ही घरों में कैद हो गये हैं. कुछ इसी तरह का नजारा शुक्रवार को भी नया टोला मुहल्ले में दिखा. राज्य भर के वॉलीबॉल खिलाडी दर्शक एवं पदाधिकारी इस मार्ग से आ – जा रही थी. लेकिन आरएमके स्कूल के समीप लगे जल जमाव की फिक्र न तो नगर पंचायत प्रशासन को थी और न ही वार्ड के जनप्रतिनिधि को. जिसका खामियाजा आमलोगों एवं खिलाड़ियों का भुगतना पड़ा. अधिकारी तो चार पहिए वाहन पर सवार होकर आ-जा रहे थे. जिससे जलजमाव का उनपर कोई असर नहीं पड़ा. लेकिन खिलाड़ी व दर्शक मजबुरी बस जलजमाव से होकर गुजरने को मजबुर थे. वहीं राज्य भर से आये खिलाडियों को बांका शहर की इस दशा को देखकर उनके मन में एक बात जरूर आयी होगी कि बांका का जिला प्रशासन इस मामले में उदासीन है.
बांका जंक्शन पर हैं बुनियादी सुविधाओं का अभाव
बांका. पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के 42वां उपयोगकर्त्ता परामर्शदात्री समिति की एक बैठक में शामिल हुए बांका के सदस्य अनिरुद्ध यादव ने बांका जंक्शन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया है. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बांका रेलवे स्टेशन पर एक भी महिला व पुरुष के लिए शौचालय नहीं है जिससे यात्री खुले में ही स्टेशन परिसर यत्र-तत्र शौच कर स्टेशन को गंदा कर रहे हैं. यात्रियों के लिए परिसर में विश्रामालय भी नहीं है. रात के समय बिजली गुम हो जाती है और अंधेरा कायम हो जाता है. जिससे अपराधी प्रवृति के लोगो द्वारा छीना झपटी की अक्सर कई घटनाएं घटित होती है. इसके अलावे उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान चलाये गये विभिन्न ट्रेनों को चालु रखने की भी मांग की गयी.
जिस पर समिति के चेयरमेन व मालदा डिवीजन के डीआरएम ने कहा कि इन मांगों को रेलवे बोर्ड को अग्रसारित किया जायेगा. वहीं बांका में वॉशिंगपीट बनायें जाने पर चेयरमेन ने बताया कि इसके निर्माण में 11 करोड 88 लाख 95 हजार की राशि अनुमानित हैं. जिसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा जा चुका है. शहर के बाबुटोला स्थित तारा मंदिर हॉल्ट के निर्माण की भी मांग की गयी. साथ ही उन्होंने कहा है कि तारा मंदिर हॉल्ट निर्माण के लिए बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने संसद में भी अपनी आवाज बुलंद की थी. जिस पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अश्वासन दिया था कि जल्द ही हॉल्ट की निर्माण कराया जायेगा.
डेंगू का एक मरीज मिला
बांका : बिमारी से ग्रसित मरीज का ईलाज करते चिकित्सकबांका. सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को डेंगू बिमारी से ग्रसित एक मरीज को भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार भर्ती मरीज क्षेत्र के बलियामारा पंचायत के पहरीडीह गांव का निवासी है. 18 वर्षीय विभाष कुमार के सिर में दर्द की शिकायत को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा. जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार ने मरीज की स्थिति को देखते हुए उसकी जांच लिखी. जांच सदर अस्पताल में तैनात लैब टैक्निशियन नंदलाल पंडित ने की. जांच में उक्त मरीज के शरीर में मलेरिया एवं टायफाईड पाया गया. लेकिन डेंगू का रिपोर्ट निगेटिव आया. साथ ही उक्त मरीज के शरीर में प्लेटलेट की मात्रा मात्र 11 हजार ही पायी गयी.
जबकि एक स्वस्थ्य मानव शरीर में डेढ लाख प्लेटलेट होनी चाहिए. इस पर चिकित्सक ने कहा कि वायरल इन्फेक्सन की वजह से मरीज के शरीर में प्लेटलेट की संख्या कम पायी गयी है. बांका में प्लेटलेट उपलब्ध नहीं रहने की वजह से उक्त मरीज को बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. इधर मरीज के पिता नाथु यादव ने बताया कि 10 दिन पूर्व यह अपने भाई से मिलने कोलकाता गया था. जहां पर इसकी स्थिति बिगड़ी. बाद में इसे बांका सदर अस्पताल में ईजाल हेतु भर्ती कराया गया.
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
अमरपुर. थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के उपमुखिया उज्वल पाण्डेय ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर पांच नामजद सहित एक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उपमुखिया ने कहा है कि मेरा भाई जो एक दैनिक अखबार का पत्रकार है उनके द्वारा पंचायत क्षेत्र के रामनगर आंगनबाड़ी केन्द्र में व्याप्त धांधली की खबर छापने के विरोध में शुक्रवार की सुबह पंचायत क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी सह सेविका के पति हरिशंकर सिंह, दीपक कुमार सहित पांच नामजद व एक अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर पर पहुंचकर उपमुखिया के साथ मारपीट की. आरोपी द्वारा मारपीट करते देख बचाने आये उनके पिता व भाई को भी उनलोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की भीड़ लगते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक छोड़ फरार हो गये. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान कर रही है.
