चांदन : चांदन बस स्टैंड पर शुक्रवार को एसएसबी 6 बटालियन डी कम्पनी सुईया के असिस्टेंट कमांडेंट लालेंद्र रत्नाकर, एसबीआई के मेनेजर जितेंद्र कुमार एवं चांदन थानाध्यक्ष राज वर्धन कुमार ने ग्रामीणों के बीच प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में जानकारी दिया. इस क्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना में रोजगार के लिए लोन दिया जाता है. इस लोन को पाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर लोन दिया जायेगा.
जिसमे 50 हजार से लेकर 5 लाख एवं उससे अधिक तक लोन लिया जा सकता है. वैसे लोग इस में आवेदन नहीं कर सकते जो की पहले से लोन लेकर डिफोल्डर है. पहले का लोन चूकती देने पर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस कार्यक्रम में मुखिया छोटन मण्डल, मुरारी पाण्डेय, बिष्णु झा, शिव नारायण वर्णवाल, ललन दुबे, राजेन्द्र ठाकुर, सन्तोष बाजपेयी, कैलाश वर्णवाल, मुकेश कुमार, सीताराम रमणी, मुन्ना रमानी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
