शादी की नीयत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी

धोरैया : थाना क्षेत्र के पैर गांव निवासी राजकिशोर सिंह ने अपनी नतनी के शादी के नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिक में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए शंका के आधार पर रोहित कुमार का नाम बताया है. कहा है कि उसकी नतनी […]

धोरैया : थाना क्षेत्र के पैर गांव निवासी राजकिशोर सिंह ने अपनी नतनी के शादी के नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिक में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए शंका के आधार पर रोहित कुमार का नाम बताया है. कहा है कि उसकी नतनी उनके यहां रहती है. गुरुवार की शाम पांच बजे घर से निकली लेकिन वापस नहीं आयी. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >