कटोरिया : पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सरपंचों को ग्राम कचहरी के संचालन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं. मंगलवार को प्रखंड के सात पंचायतों के ग्राम कचहरी के सरपंच, पंच, न्याय सचिव व न्याय मित्रों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. दो बैच में मनिया, जमदाहा, बसमत्ता, कोल्हासार, जयपुर, कटियारी व लकरामा पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण मिल रहा है.
सरपंचों को मिल रहा है ग्राम कचहरी संचालन का प्रशिक्षण
कटोरिया : पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सरपंचों को ग्राम कचहरी के संचालन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं. मंगलवार को प्रखंड के सात पंचायतों के ग्राम कचहरी के सरपंच, पंच, न्याय सचिव व न्याय मित्रों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. दो बैच में मनिया, जमदाहा, बसमत्ता, कोल्हासार, जयपुर, कटियारी व लकरामा […]

इस क्रम में प्रशिक्षक विजय कुमार यादव, महेश यादव, नरेश कुमार झा व संजीत कुमार ने ग्राम कचहरी के गठन व संचालन के बारे में बताया. फिर सरपंच, उपसरपंच, पंच, न्याय सचिव एवं न्याय मित्रों के कर्तव्यों को भी समझाया. ग्राम कचहरी के सामान्य व पूर्ण न्याय पीठ पर भी व्याख्यान दिये गये. साथ ही साथ ग्राम कचहरी के दंडाधिकारी अधिकारी, अपील के प्रावधान व अन्य महत्वपूर्ण विषयों प्की जानकारी दी गयी. समाज व पंचायत में भाईचारा का माहौल बना कर रखते हुए छोटे-छोटे मामलों का निबटारा ग्राम कचहरी में करने के बारे में बताये गये.
इस मौके पर मनिया सरपंच टेकनारायण मंडल, जमदाहा सरपंच करूणा देवी, बसमत्ता सरपंच अरूण मिश्र, कोल्हासार सरपंच पूरन पंडित, कटियारी रीतलाल यादव, लकरामा सरपंच रवींद्र सोरेन, जयपुर सरपंच चुड़की देवी, न्याय मित्र ईश्वरी लाल यादव आदि मौजूद थे.