बांका/ भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा में बंद 65 वर्षीय कैदी नारायण यादव का मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जेल प्रशासन का कहना है कि नारायण यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उसे इलाज के लिए मायागंज भेजा गया था.
नारायण यादव बांका बेलहर का रहने वाला था. हत्या के आरोप में उसे उम्र कैद की सजा दी गयी थी. नारायण को तीन सितंबर 1993 काे बांका से भागलपुर केन्द्रीय कारा लाया गया
था. उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया.
