भूत-बेताल के साथ निकलेगी भोले की बरात

बौंसी : मंदारक्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में है. इसे लेकर कई प्रकार के आयोजन हो रहे हैं. एक तरफ मंदार में काशी विश्वनाथ की भव्य बरात निकाली जायेगी, तो दूसरी तरफ थाना परिसर से शिव बारात निकाली जायेगी. जो गाजे बाजे के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करेगी. रात में थानापरिसर में […]

बौंसी : मंदारक्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में है. इसे लेकर कई प्रकार के आयोजन हो रहे हैं. एक तरफ मंदार में काशी विश्वनाथ की भव्य बरात निकाली जायेगी, तो दूसरी तरफ थाना परिसर से शिव बारात निकाली जायेगी. जो गाजे बाजे के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करेगी. रात में थानापरिसर में धूमधाम से शिवविवाह का आयोजन होगा.

आयोजन को लेकर शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. काशी विश्वनाथ मंदिर में आज से ज्योत जलेगी. मंदार पर्वत के समीप रह रहे पंडित रुपेश भारद्वाज ने बताया कि भगवान के समक्ष आज से ज्योत जलाया जायेगा, जो भविष्य में निरंतर जलता रहेगा. बड़े आकार का ज्योत बनारस से मंगाया गया है, जो काफी आकर्षक है. यहां पर वैदिक पद्धति से भगवान की पूजा, जबकि लौकिक विधि से भगवान भोलेनाथ का विवाह संपन्न होगा.

बारात की शोभा यात्र मंदिर से निकलकर सबलपुर, बौंसी से झपनियां होकर वापस मंदिर पहुंचेगी. बारात में भूत बेताल के वेश में काफी श्रद्धालु रहेंगे. मंदार पर्वत तराई में अवस्थित अर्धनारीश्वर फट्टा महादेव मंदिर में भी शिवरात की तैयारी की जा रही है. वही बौंसी के गांधी चौक स्थित शिवाला में भी शिवरात की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा कालिया महादेव, कैरी महादेव, नयागांव शिवाला, अचारज मंदिर में तो तैयारी हो ही रही है. पिपरेश्वर नाथ महादेव मंदिर मेें भी तैयारी की जा रही हैै.

फल दुकानों पर रही भीड़
शिवरात्रि व्रत रखने वाली महिलाओं ने रविवार को शहर स्थित विभिन्न फल दुकानों से आवश्यकता के अनुसार फल की खरीदारी की. इस दौरान शिवाजी चौक स्थित फल दुकान, गांधी चौक स्थित, विजयनगर चौक स्थित फल दुकान सहित बाजार के कई हिस्से में ठेला पर सजे फल दुकानों पर भीड़ लगी रही. खरीदारी को लेकर सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ मार्केट में लगी रही. वहीं पूजन सामग्री की दुकानों पर भी देर शाम तक भीड़ लगी रही.
फल बाजार भाव
सेब : 120 से 150 रुपये किलो
अंगूर : 80 से 120 रुपये किलो
नारंगी: 60 से 80 रुपये किलो
अनार : 120 से 140 रुपये किलो
केला : 20 से 50 रुपये दर्जन
नारियल : 25 से 30 रुपये पीस
मिसरीकण : 20 से 25 रुपये किलो
शकरकंद : 20 रुपये किलो
गाजर : 15 से 20 रुपये किलो
गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी, कई सिलिंडर जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >