कई अफसरों पर निगरानी की नजर

बांका : बांका के कई सरकारी महकमों में यदि भ्रष्टाचार चरम है तो निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भी इस ओर अपनी नजरें गड़ा दी हैं. जिले के अनेक भ्रष्ट लोक सेवकों पर ब्यूरो की कड़ी नजर है. ब्यूरो इन अफसरों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता की पुष्टि के लिए स्थानीय पीडि़त लोगों का खुफिया सहयोग ले […]

बांका : बांका के कई सरकारी महकमों में यदि भ्रष्टाचार चरम है तो निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भी इस ओर अपनी नजरें गड़ा दी हैं.

जिले के अनेक भ्रष्ट लोक सेवकों पर ब्यूरो की कड़ी नजर है. ब्यूरो इन अफसरों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता की पुष्टि के लिए स्थानीय पीडि़त लोगों का खुफिया सहयोग ले रहा है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अपनी कार्रवाई से पूर्व ऐसे अफसरों द्वारा अर्जित आय से अधिक संपत्ति का ब्योरा भी इकठ्ठा करने में लगा है.
डेढ़ दर्जन अफसरों के विरुद्ध चल रहा ब्यूरो का खुफिया ऑपरेशन : सूत्रों के मुताबिक ब्यूरो का यह खुफिया ऑपरेशन जिले के करीब दर्जन भर अफसरों के विरुद्ध चल रहा है. इनमें कई अभियंता एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं. घूसखोरी और कमीशनखोरी अन्वेषण ब्यूरो की जांच का मुख्य विषय है. बताते हैं कि कुछेक मामलों में निर्माण एजेंसियों और लोक प्रतिनिधियों की भी स्थिति की पड़ताल ब्यूरो की ओर से चल रहा है.
ब्यूरो को इन मामलों में बड़े पैमाने पर शिकायतें मिली हैं. ब्यूरो ने भ्रष्टाचार और ज्ञात श्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोक सेवकों के बारे में पीडि़त पक्षों और आम जनता को ब्यूरो से सीधा संवाद कायम करने की अपील कर रखी है. आधिकारिक संपर्क नंबर भी जारी कर रखे हैं. ब्यूरो जल्द ही इनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है. इसके लिए ब्यूरो के अधिकारियों की खुफिया गतिविधियां यहां जारी हैं जिन्हें उनकी स्थानीय एजेंसियों का भी समर्थन और सहयोग प्राप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >