भवन निर्माण राशि हेराफेरी के आरोप में 11 प्राचार्यों के विरुद्ध प्राथमिकी का आदेश

26 लाख 8 हजार की गड़बड़ी बांका : विगत दिनों बिहार शिक्षा परियोजना के सर्वशिक्षा कार्यालय में उपस्कर की खरीद में बड़े घोटाले का मामला उजागर होने के बाद विभाग द्वारा कराये जा रहे भवन निर्माण की समीक्षा की गयी. जिसमें जिले के 11 ऐसे विद्यालय पाये गये जहां पर विद्यालय निर्माण के लिए राशि […]

26 लाख 8 हजार की गड़बड़ी

बांका : विगत दिनों बिहार शिक्षा परियोजना के सर्वशिक्षा कार्यालय में उपस्कर की खरीद में बड़े घोटाले का मामला उजागर होने के बाद विभाग द्वारा कराये जा रहे भवन निर्माण की समीक्षा की गयी. जिसमें जिले के 11 ऐसे विद्यालय पाये गये जहां पर विद्यालय निर्माण के लिए राशि की निकासी तो कर ली गयी लेकिन अबतक भवन का कार्य अधूरा पड़ा है.
ये मामले वित्तीय वर्ष 2006-07 से वित्तीय वर्ष 2013-14 तक का है. इन विद्यालयों के प्रधान के ऊपर कुल 26 लाख 8 हजार की राशि गबन का मामला उजागर हुआ है. जिस पर विभाग कड़े कदम उठाते हुए इन विद्यालयों के प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है.
इन विद्यालयों का निर्माण है अधूरा
बांका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय अम्बा के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार दास पर क्रमश: 57 हजार एवं 10 हजार की राशि गबन के लिए प्राथमिकी दर्ज हेतु आदेशित किया गया. बौंसी प्रखंड के उ. म. वि. बेलटीकरी पश्चिमी के प्रधानाध्यापिका चिंतुमुनी देवी पर 1 लाख 57 हजार की राशि .
फुल्लीडुमर प्रखंड के न. प्रा. वि. नाढ़ा पहाड़ के प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम कुमार पप्पू पर 6 लाख 23 हजार एवं इसी प्रखंड के प्रा. वि. गोरखडीह के प्रधानाध्यापक प्रेमलाल पासवान पर 1 लाख 21 हजार.कटोरिया प्रखंड के उ. म. वि. सिझुआ के प्रधानाध्यापक जय नारायण यादव पर 4 लाख 68 हजार एवं इसी प्रखंड के न. प्रा. वि. कलहौरिया के प्रधानाध्यापक चितेंद्र दास पर 2 लाख 31 हजार साथ ही न. प्रा. वि. झुनझुनिया के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार पर 2 लाख 67 हजार
धोरैया प्रखंड के प्रा. वि. भगौंधा के प्रधानाध्यापक राजकुमार पासवान पर 1 लाख 34 हजार.चांदन प्रखंड के प्रा. वि. बघैल के प्रधानाध्यापिका शबीना मरांडी पर 1 लाख 2 हजार.रजौन प्रखंड के एनपीएस नंदूचक के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद सिंह पर 3 लाख 87 हजार एवं इसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महादेवपुर के प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा पर 55 हजार की राशि गबन के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >