पुरानी योजनाएं ही पूरी हों, तो काफी

नहीं मिली लंबी दूरी की कोई ट्रेन बांका : स्टेशन से लंबी दूरी के किसी नई ट्रेन की घोषणा का भी यहां के लोगों को इंतजार था. लेकिन यह पूरी नहीं हो पायी. मंदारहिल रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिये जाने के लिए भी प्रस्ताव बजट में लायी जाने की उम्मीद यहां के लोग लगा […]

नहीं मिली लंबी दूरी की कोई ट्रेन

बांका : स्टेशन से लंबी दूरी के किसी नई ट्रेन की घोषणा का भी यहां के लोगों को इंतजार था. लेकिन यह पूरी नहीं हो पायी. मंदारहिल रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिये जाने के लिए भी प्रस्ताव बजट में लायी जाने की उम्मीद यहां के लोग लगा बैठे थे पर यह नहीं हो सका. उल्लेख्य है कि भागलपुर मंदारहिल रेल लाइन का विस्तार दुमका रामपुर हाट तक किया जा रहा है. काम अंतिम चरण में है.
जल्द ही इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. लेकिन किसी लंबी दूरी की ट्रेन की घोषणा नहीं होने से क्षेत्र के लोग निराश हैं. बांका-नवादा वाया भितिया प्रस्तावित रेल लाइन पर भी कोई चर्चा बजट में नहीं हुई. कुल मिलाकर इस क्षेत्र के लिए रेल बजट निराशाजनक रहा. अलबत्ता रेल किराये में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं किये जाने,
हरेक श्रेणी के कोच में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, रेलवे में सभी पदों के लिए ऑन लाइन बहाली, स्टेशनों पर वाईफाई, लंबित पुराने कार्यों के लिए पूंजी व्यय बढ़ाने आदि प्रस्तावों पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >