जमाबंदी में छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कटोरिया : कटोरिया में हलका कर्मचारियों व उनके बिचौलियों द्वारा खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है़ ग्राम पंचायत कटोरिया के मचवरिया गांव निवासी बहादुर यादव पिता स्व मीठु यादव का आरोप है कि हलका कर्मचारी द्वारा बिचौलिये के माध्यम से दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गयी, नहीं […]

कटोरिया : कटोरिया में हलका कर्मचारियों व उनके बिचौलियों द्वारा खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है़ ग्राम पंचायत कटोरिया के मचवरिया गांव निवासी बहादुर यादव पिता स्व मीठु यादव का आरोप है कि हलका कर्मचारी द्वारा बिचौलिये के माध्यम से दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गयी, नहीं देने पर उसके जमाबंदी में ही गलत ढंग से छेड़छाड़ कर दाखिल खारिज को अस्वीकृत कर दिया गया़

पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि उसका एक केवाला जमीन जिसका जमाबंदी व खतियान भी उसके ही नाम से है़ राजस्व लगान भी 2012-13 तक का मेरे नाम से ही कटा है़ उसने उक्त जमीन की बिक्री भी किया़ साथ ही बची जमीन को अपने पुत्र कृष्ण कुमार को केवाला किया़ दाखिल खारिज हेतु 8 दिसंबर 2015 को आवेदन दिया़ दाखिल खारिज होने की जगह अंचल कार्यालय से उसे एक नोटिस प्राप्त हुआ़ जिसमें आवेदन को अस्वीकृत करने की बात बतायी गयी़

पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि हलका कर्मचारी के बिचौलिये द्वारा जमाबंदी में गलत ढंग से छेड़छाड़ कर उसके भाई का भी नाम जोड़ दिया गया है़ बहादुर यादव ने इस संबंध में आगामी गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में भी आवेदन देने की बात कही है़

कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदक द्वारा लिखित शिकायत किये जाने पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >