बांका में बंद का रहा मिला-जुला असर

यातायात सेवा रही प्रभावित बांका : जन अधिकार पार्टी द्वारा शनिवार को आहूत बिहार बंद का बांका जिले में मिला जुला असर रहा. यातायात पर बंद का असर देखा गया, लेकिन अन्य सेवाओं पर बंद कोई खास असर नहीं दिखा. बंद को देखते हुए बांका शहर में शनिवार सुबह कुछ दुकानें नहीं खुलीं, लेकिन बाद […]

यातायात सेवा रही प्रभावित
बांका : जन अधिकार पार्टी द्वारा शनिवार को आहूत बिहार बंद का बांका जिले में मिला जुला असर रहा. यातायात पर बंद का असर देखा गया, लेकिन अन्य सेवाओं पर बंद कोई खास असर नहीं दिखा. बंद को देखते हुए बांका शहर में शनिवार सुबह कुछ दुकानें नहीं खुलीं, लेकिन बाद में यहां की दुकानें व बाजार खुल गये.
शहर में चहल-पहल आम दिनों की तरह रही. सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेज, अन्य शिक्षण संस्थान, बैंक, डाकघर आदि आम दिनों की तरह खुले रहे. बंद को स्थानीय युवा शक्ति संगठन का भी समर्थन प्राप्त था. जिले के दूसरे हिस्सों में भी बंद का असर मामूली ही रहा. लोग बंद को लेकर जानकारी जरूर हासिल करने के लिए एक दूसरे से पूछताछ करते रहे, लेकिन बंद के मामूली प्रभाव को देखते हुए जनजीवन आमतौर पर सामान्य ही रहा.
बंद का आह्वान बिहार में बढ़ रहे अपराध पर रोक, राजद विधायक राजवल्लब यादव की गिरफ्तार आदि की मांग को लेकर किया गया था. बंद के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व नारेबाजी भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >