देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभाविप का मार्च

बांका : एनयू में चल रही देश विरोधी गतिविधियों एवं हाल ही में वहां लगी देशद्रोही नारे के खिलाफ अभाविप की बांका नगर इकाई ने गुरुवार को यहां भारत स्वाभिमान मार्च निकाला. मार्च विजयनगर से गांधी चौक, शिवाजी चौक एवं अलीगंज होकर कन्या मध्य विद्यालय के समीप संपन्न हुआ. मार्च का नेतृत्व जिला संयोजक ज्ञानदीप […]

बांका : एनयू में चल रही देश विरोधी गतिविधियों एवं हाल ही में वहां लगी देशद्रोही नारे के खिलाफ अभाविप की बांका नगर इकाई ने गुरुवार को यहां भारत स्वाभिमान मार्च निकाला. मार्च विजयनगर से गांधी चौक, शिवाजी चौक एवं अलीगंज होकर कन्या मध्य विद्यालय के समीप संपन्न हुआ. मार्च का नेतृत्व जिला संयोजक ज्ञानदीप मंडल ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की बर्बादी के नारे भारत भूमि पर बर्दास्त नहीं किये जा सकते.

आश्चर्य है कि देश की सबसे बड़ी प्रतिष्ठित संस्थाओं में एक जेएनयू में यह सब चल रहा है. ऐसी देश विरोधी गतिविधयों में शामिल कोई भी उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. राजनीतिक मत भिन्नता और बात है लेकिन ऐसे मुद्दों पर तमाम मतभेद भुलाकर एक जुट हो जाने की जरूरत है. नगर सह मंत्री आनंद दूबे ने कहा कि अगर देश में देश द्रोहियों की जयंती मनायी जायेगी और उनके सम्मान में कार्यक्रम किये जायेंगे तो देश इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा. कार्यक्रम में सौरभ सिंह, नीतीश सिंह, चंदन कुमार, गुणसागर कुमार, दीपक कुमार, अंजनी अंजान, रेंचु राज, रमेश कुमार, चांद ठाकुर, मनीष झा, सुमन कुमार, राज कुमार, प्रीतम कुमार, सूरज कुमार, निर्मल कुमार, दीपक कुमार आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >