कार्यकारी सहायक अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट 19 को

बांका : जिले में कार्यकारी सहायकों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा जिला मुख्यालय के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर 19 फरवरी को आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 11.30 बजे से 12. 30 बजे तक एक घंटे की होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की सूची, रोल नंबर, संबंधित परीक्षा […]

बांका : जिले में कार्यकारी सहायकों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा जिला मुख्यालय के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर 19 फरवरी को आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 11.30 बजे से 12. 30 बजे तक एक घंटे की होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की सूची, रोल नंबर, संबंधित परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज सूची, ऑनलाइन एडमिट कार्ड व परीक्षा से संबंधित निर्देश विवरणी जिले के बेवसाइट पर उपलब्ध है.

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी बिहार, पटना द्वारा प्रकाशित रिक्तियों के एवज में बांका जिले केे लिए चार हजार 576 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद आवेदित आरक्षण कोटिवार अभ्यर्थियों की संख्या के दस प्रतिशत अभ्यर्थियों की उत्तीर्णता का स्तर कोटिवार निर्धारित करते हुए उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की कंप्यूटर टंकन जांच परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद जिला चयन समिति द्वारा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का आरक्षण कोटिवार मेधा सूची, पैनल प्रकाशित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >