स्वामी विवेकानंद जयंती की आज

स्वामी विवेकानंद जयंती की आज बांका. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज शहर स्थित पंडित बासुदेव टेकनारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर, करहरिया के प्रांगण में बौद्धिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. —- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक फोटो 11 बांका 15 बैठक का संबोधित करते डीएम डॉ निलेश देवरे, 16 उपस्थित […]

स्वामी विवेकानंद जयंती की आज बांका. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज शहर स्थित पंडित बासुदेव टेकनारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर, करहरिया के प्रांगण में बौद्धिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. —- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक फोटो 11 बांका 15 बैठक का संबोधित करते डीएम डॉ निलेश देवरे, 16 उपस्थित अधिकारी व अन्य बांका. गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान उन्होंने जिले के गणमान्य व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह स्थल आरएमके उच्च विद्यालय का प्रांगण में होगा. जिसमें राष्ट्रीय ध्वज की सलामी के लिए परेड में सैफ के एक प्लाटून, बीएमपी, बीएपी , गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, स्कॉउट एड गाइड के एक प्लाटून शामिल रहेंगे. मार्च पास्ट के लिए एक प्लाटून सीआरपीएफ व एनसीसी कैडेड व स्कॉउट की छात्राएं रहेंगी. गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास 22 से 24 जनवरी तक आरएमके उच्च विद्यालय के प्रांगण में होगा, जिसकी देख रेख परिचारी प्रवर करेंगे. इसका पर्यवेक्षण आरक्षी उपाधीक्षक करेंगे. परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा. जिसका निरीक्षण डीएम व एसपी करेंगे. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन चबूतरे की साफ सफाई व रंगाई का कार्य कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को कराने का निर्देश दिया. मुख्य समारोह स्थल व समाहरणालय परिसर की व्यवस्था नगर पंचायत के अधिकारी को दी गयी. वही डीइओ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के क्षेत्र में प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विभागों को सरकार की योजना से संबंधित झांकी निकालने को निर्देश दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सभी बीइओ को निर्देश दिया गया कि वो प्रखंड स्तर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर वहां से प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी का चयन कर एक सप्ताह के अंदर डीइओ कार्यालय में रिपोर्ट समर्पित करे. जिसके बाद जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. डीएम ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ- सफाई एवं माल्यार्पण का कार्य सभी बीडीओ अपने -अपने क्षेत्र में करेंगे. साथ महादलित बस्तिओं में जिन अधिकारियों को झंडोत्तोलन का कार्य मिला है. उन्हें ससमय पूरा करेंगे. इस मौके पर एडीएम मो रहमान, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ शशि शंकर, डीईओ अभय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी नीरज कुमार, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, सामान्य शाखा प्रभारी डाॅ संजय कुमार सहित गणमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >