बंदना पर्व के चौथे दिन खूब झूमे लोग

बंदना पर्व के चौथे दिन खूब झूमे लोगनौ जनवरी से शुरू हुआ आदिवासियों का बंदना पर्वफोटो 11 बांका 7 : नाच गान करते आदिवासी समुदाय के लोग जयपुर : आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व बंदना पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह पर्व छह दिनों का होता है. सभी लोग अपने-अपने घर […]

बंदना पर्व के चौथे दिन खूब झूमे लोगनौ जनवरी से शुरू हुआ आदिवासियों का बंदना पर्वफोटो 11 बांका 7 : नाच गान करते आदिवासी समुदाय के लोग जयपुर : आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व बंदना पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह पर्व छह दिनों का होता है. सभी लोग अपने-अपने घर व समाज में खुशियां मनाते हैं. ओपी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बंदना पर्व को लेकर सभी जगहों पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ सिरिंग की. वहां का क्षेत्र गुंजायमान रहा. लकरामा पंचायत के उप मुखिया बाबू लाल हांसदा ने बताया कि छह दिवसीय बंदना पर्व आदिवासी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. इसकी शुरुआत 9 जनवरी से की गयी है. इसका समापन 14 जनवरी को किया जायेगा. छह दिनों के कार्यक्रम में पहले दिन नहन, दूसरे दिन गौपूजा, तीसरे दिन बर्द खुरा, चौथे दिन मछली भात, पांचवें दिन लोगों के साथ खाना पीना व नाच गान एवं छठे दिन टीम बना कर शिकार करने जाना और शिकारी खेल कर लाये गये सभी चीजों को बराबर बांट कर रात में खाना खाकर समापन करना होता है. सोमवार को नाच गान में चुना टुडू, बड़का टुडू, मिसू हांसदा, छोटे लाल हांसदा, बड़की बेसरा, मुनी सोरेन सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >