लोक अदालत में 10450 मामले निष्पादित 31904559 रुपये की हुई वसूली फोटो : 12 बांका 3 और 4 : लोक अदालत का आयोजन बांका.व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न विभागों एवं बैंकों के 10450 वादों का निष्पादन किया गया. निष्पादित केसों काे लेकर 31904559 रुपये की वसूली की गयी. इस दौरान आठ बेंचों का गठन किया गया . राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे, एसपी डाॅ सत्य प्रकाश, डीएफओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा ने कहा कि यह लोक अदालत एक साथ पूरे देश में लगाया जा रहा है. लोक अदालत के माध्यम से ऐसे वादों का निबटारा किया जाता है, जो वर्षों से किसी कारण से लंबित पड़ा हुआ है. और निबटारा सामान्य रूप से नहीं हो पा रहा है. उन्होंने लोक अदालत में आये लोगों से अपील की कि अपने वादों के निष्पादन में सक्षम पदाधिकारी को सहयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा वादों का निबटारा हो सके. यह समाज के विकास में एक सहयोगात्मक कदम होगा. लोक अदालत को डीएम एवं एसपी ने संबोधित करते हुए लोगों से शांतिपूर्वक वादों का समझौता करने की अपील की. कितने मामलों का हुआ निष्पादनक्रिमिनल कंपाउंडेवल केस : 303 मामलों में से 49 का निष्पादन पारिवारिक विवाद के 3 मामले, सभी का निष्पादनलेबर ऐक्ट के तहत 30 में से 19 का निष्पादनपेंशन संबंधित विवाद : 3711 मामले का निष्पादनदाखिल खारिज के 2754 मामले का निष्पादनमनरेगा के तहत 1971 मामले का निष्पादनएसडीओ कोर्ट के धारा 107 के तहत 6 मामले का निष्पादनकितनी हुई वसूली जिले भर के सभी बैंक शाखाओं के 5025 मामलों में से 654 का निष्पादन हुआ. इसके तहत 29737000 रुपये की वसूली की गयी. बीएसएनएल के 1700 में से 82 वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें 240000 रुपये की वसूली की गयी. परिवहन विभाग के 104 वादों का निष्पादन करते हुए 1561700 रुपये की वसूली की गयी. विद्युत विभाग द्वारा 100 में से 84 वादों का निष्पादन करते हुए 215659 रुपये की वसूली की गयी. वन विभाग के 200 में से 39 मामले का निष्पादन करते हुए 150200 रुपये की वसूली की गयी. कौन कौन थे बैंच में विवादों के निष्पादन हेतु आठ बेंचों का गठन किया गया. इसमें प्रथम बेंच में एडीजे प्रथम संजय कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह व रामपुकार सिंह थे. वहीं दूसरे बेंच में एडीजे 4 सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं एसडीजेएम मुकेश कुमार थे. इनके साथ आनंददेव चौधरी तथा इकबाल हुसैन अधिवक्ता थे. वहीं तीसरे बेंच में एडीजे 5 मनोज कुमार के साथ सुबोध कुमार मोदी तथा विवेक आचार्या उपस्थित थे. वहीं चौथे बेंच में एडीजे 6 विजय बहादुर यादव के साथ अर्चना वर्मा व विनोद मिश्रा अधिवक्ता थे. पांचवें बेंच में सीजेएम त्रिलोकी दूबे के साथ अभय तिवारी एवं बाबू लाल यादव अधिवक्ता के रूप में थे. बेंच 6 में सब जज प्रथम सुरेंद्र प्रसाद के साथ मुनसिफ पंकज चौहान थे. इनके साथ अरविंद सिंह तथा आत्मानंद भी थे. सातवें बेंच में सब जज 3 अशोक कुमार गुप्ता के साथ सुभाष चौधरी व आशीष कुमार सिन्हा अधिवक्ता थे. बेंच 8 में सब जज 4 राजेंद्र दास के साथ दिवाकर झा व सुभाष चौधरी अधिवक्ता के तौर पर थे. मौके पर संजय कुमार सिंह, केके पांडेय, अशोक कुमार सिंह, मो इकबाल, राजेश कुमार सहित न्यायालय के अन्य पदाधिकारियों ने भी योगदान दिया.
लोक अदालत में 10450 मामले नष्पिादित
लोक अदालत में 10450 मामले निष्पादित 31904559 रुपये की हुई वसूली फोटो : 12 बांका 3 और 4 : लोक अदालत का आयोजन बांका.व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न विभागों एवं बैंकों के 10450 वादों का निष्पादन किया गया. निष्पादित केसों काे लेकर 31904559 रुपये की वसूली […]
