जिलाधिकारी ने की आइपीवी टीकाकरण की शुरुआतफोटो 11 बांका 15 फीता काट कर वैक्सिन की शुरुआत करते जिलाधिकारी – इनएक्टीवेटेट पोलियो वायरस वैक्सिन नियमित टीकाकरण में किया गया शामिल. – पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को मिलेगी डबल सुरक्षा.- नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 पर डीएम ने इसकी खुराक बच्चों को देकर किया शुभारंभ.- चौदह सप्ताह से लेकर एक वर्ष तक के बच्चों को दी जायेगी यह खुराक.प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2, देवदा में शुक्रवार को डीएम डॉ निलेश देवरे ने पोलियो के नियमित टीकाकरण में शामिल नयी दवा इनएक्टीवेटेट वैक्सिन शुभारंभ फीता काट कर किये. मालूम हो कि यह वैक्सिन चौदह सप्ताह से लेकर एक वर्ष तक के बच्चों को दी जानी है. जिससे बच्चों को इस बीमारी से बचने के लिए डबल सुरक्षा मिलेगी. इस संबंध में सीएस डॉ सुधीर कुमार महतो ने बताया कि पोलियो से मुक्त कराने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जा रहा है. लेकिन बच्चों को इस बीमारी से डबल सुरक्षा मिले इसके लिए नये पोलियो वायरस वैक्सिन नियमित टीकाकरण में शामिल किया गया है. अब बच्चों को नियमित टीकाकरण में इस नये दवा का उपयोग में लाया जायेगा. इसकी शुरुआत देवदा निवासी फुदूस अंसारी के नवजात शिशु रवीना खातून से की गयी. इस मौके पर एसीएमओ डॉ अरूण कुमार, डीआइओ डॉ सफी अहमद, एसएमओ डॉ निशांत कुमार, एसएमसी राजीव सिन्हा, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, डीपीओ संजय कुमार सिंह, बीएमसी प्रभाष कश्यप, एमओ डॉ रोहित, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना कुमारी, एएनएम अभिलाषा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका विमला देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
जिलाधिकारी ने की आइपीवी टीकाकरण की शुरुआत
जिलाधिकारी ने की आइपीवी टीकाकरण की शुरुआतफोटो 11 बांका 15 फीता काट कर वैक्सिन की शुरुआत करते जिलाधिकारी – इनएक्टीवेटेट पोलियो वायरस वैक्सिन नियमित टीकाकरण में किया गया शामिल. – पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को मिलेगी डबल सुरक्षा.- नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 पर डीएम ने इसकी खुराक बच्चों को देकर […]
