धान खरीद शुरू करने के लिये पैक्स अध्यक्षों को मिले नर्दिेश

धान खरीद शुरू करने के लिये पैक्स अध्यक्षों को मिले निर्देश – क्रय केंद्रों पर लगाये जायेंगे बैनर व नमी मापक यंत्रप्रतिनिधि, धोरैयाधान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ करने के लिये समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के मदेनजर शुक्रवार को बीडीओ के कार्यालय वेश्म में पैक्स अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई़ बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता […]

धान खरीद शुरू करने के लिये पैक्स अध्यक्षों को मिले निर्देश – क्रय केंद्रों पर लगाये जायेंगे बैनर व नमी मापक यंत्रप्रतिनिधि, धोरैयाधान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ करने के लिये समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के मदेनजर शुक्रवार को बीडीओ के कार्यालय वेश्म में पैक्स अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई़ बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने की जबकि संचालन बीसीओ सुनील कुमार मंडल ने की़ अधिप्राप्ति कार्य वर्ष 2015-16 के लिये आहूत किये गये बैठक मेें पैक्स अध्यक्षों को बीडीओ व बीसीओ द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये़ पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने पैक्स क्रय केंद्र में बैनर लगवाने के साथ – साथ नमी मापक यंत्र रखना सुनिश्चित करेंगे़ धान के भंडारण के लिये गोदाम की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश देते हुये बीडीओ ने कहा कि जिन समिति के पास गोदाम नहीं है वे निजी गोदाम का एग्रीमेंट करा कर उपयोग करेंगे़ धान की मिलिंग कराने के लिये मिलर के एकरारनामा के तहत बैंक गारंटी प्राप्त करेंगे़ पैक्स अध्यक्ष मिलर से प्राप्त चावल को एसएफसी सीएमआर प्राप्ति केन्द्र पर जमा करेंगे़ जिन पैक्सों के पास ऑडिट फीस बकाया है उन्हें अविलंब जमा करने का शख्त निर्देश अधिकारियों द्वारा दिया गया़ बताया गया कि अधिप्राप्ति में विशेष मोबाइल एपलीकेशन का उपयोग किया जाना है़ इसके लिये एनड्राइड मोबाइल का इएमआइ नंबर जमाकर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया़ जो किसान पैक्स के माध्यम से अधिप्राप्ति कार्य करना चाहते हैं वे एसएफसी के बेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. इधर, बैठक में मौजूद पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि बैंक गारंटी नहीं मिलने की स्थिति में वे अधिप्राप्ति कार्य करने में असमर्थ हैं़ मौके पर बैठक में पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार यादव, जयराम कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह, मुकेश साह, इंदू आनंद, अर्जुन राय, मिहिलाल सिंह, दुयार्ेधन यादव, अरविंद बिहारी, अरुण सिंह, मंजुर आलम, अविकांत कुमार, सुनैना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे़अनुमंडल स्तर पर बनाया गया है क्रय केंद्रसरकार ने धान अधिप्राप्ति कार्य में धांधली को रोकने के लिये इस बार व्यापक बदलाव किये हैं. एसएफसी का क्रय केंद्र अनुमंडल स्तर पर बनाया गया है़ बीसीओ सुनील कुमार मंडल ने बताया कि इस बार हरेक जगह सभी पंचायतों में पैक्सों द्वारा ही धान लिया जायेगा़ पैक्स अध्यक्ष मिलर के द्वारा चावल तैयार कर चावल को एसएफसी के सीएमआर प्राप्ति केंद्र पर जमा करेंगे़ प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल कार्य करेगा़ बीसीओ ने बताया कि जिन पैक्सों में पैक्स कार्यरत नहीं है उन्हें बगल के पैक्स से टैग किया गया है़ पैक्स पर बकाया राशि रहने के कारण अहिरो को कुरमा तथा चलना को घसिया पैक्स से जोड़ा गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >