बीडीओ को धमकी देने वाला गिरफ्तार जमीन विवाद की वजह से दूसरे के नाम से सिम लेकर दी थी धमकीगिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया शातिर टुनटुन यादवबांका/ चांदन. पिछले सप्ताह बीडीओ को धमकी देने वाले शातिर को एसपी डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि बीडीओ श्याम कुमार को धमकी देने वाले टुनटुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. वह चांदन थाना क्षेत्र के यादव टालडीह का रहने वाले अौर भूपति यादव का पुत्र है. उसने ही गांव के ही प्रदीप कुमार के नाम से सिम लिया था और चांदन बाजार में सैकेंड हेंड मोबाइल खरीदा था. उसका प्रदीप कुमार से जमीन विवाद चलता था. इसी वजह से उसने, उसका नाम लेकर धमकी दी थी. आरोपी के पास से सिम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मौके पर चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
बीडीओ को धमकी देने वाला गिरफ्तार
बीडीओ को धमकी देने वाला गिरफ्तार जमीन विवाद की वजह से दूसरे के नाम से सिम लेकर दी थी धमकीगिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया शातिर टुनटुन यादवबांका/ चांदन. पिछले सप्ताह बीडीओ को धमकी देने वाले शातिर को एसपी डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी […]
