संकुल समन्वयक की बैठक

संकुल समन्वयक की बैठक शंभुगंज. बीआरसी भवन शंभुगंज परिसर में शुक्रवार को संकुल समन्वयकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मणिकांत प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में सभी संकुल समन्वयक को निर्देश दिया गया कि अपने – अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालय के छात्र-छात्रा को अभिभावक के साथ बैंक में खाता खुलवाये, जिससे […]

संकुल समन्वयक की बैठक शंभुगंज. बीआरसी भवन शंभुगंज परिसर में शुक्रवार को संकुल समन्वयकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मणिकांत प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में सभी संकुल समन्वयक को निर्देश दिया गया कि अपने – अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालय के छात्र-छात्रा को अभिभावक के साथ बैंक में खाता खुलवाये, जिससे समय पर विद्यालय के छात्र-छात्रा को पोशाक, छात्रवृत्ति या अन्य राशि का भुगतान हो सकें. सभी संकुल समन्वयक अपने – अपने टोला सेवक, तालिम मरकज के साक्षरता केंद्र का अनुश्रवण नियमित रूप से करें. मौके पर अशोक कुमार सिन्हा, लक्ष्मण कुमार झा, रघुनंदन सिंह, राज कुमारी, मुकेश कुमार, पवन कुमार, नीरज कुमार, राम चंद्र साह, विभाष कुमार आदि उपस्थित थे. —-एटीएम कार्ड बदल कर निकाला पैसाशंभुगंज. खपड़ा शंभुगंज वासी जहीन खातून पति मो नमीन के नाम से एसबीआइ के खाता से 58400 रुपया एटीएम कार्ड बदल कर निकाल लिया गया है. पीड़ित ने बताया कि मेरा लड़का मो फाइन 10 दिसंबर को एटीएम से 8000 रुपये निकाला. इसके बाद शुक्रवार को और पैसा निकालने भेजे तो एटीएम काम नहीं किया. जब एसबीआइ शाखा शंभुगंज के प्रबंधक से अपने खाता के शेष बचे पैसे की जानकारी ली तो खाता में मात्र 27 रुपये रहने के बारे में बताया गया. वहीं पीड़ित के पुत्र मो फाइन ने बताया कि गुरुवार को एटीएम से आठ हजार रुपये निकालने के लिए कोड डाल कर एटीएम कार्ड पॉकेट में रख लिये जब एटीएम से पैसा लेने लगे तो लगता है. पीछे खड़े आदमी द्वारा मेरा एटीएम पॉकेट से निकाल लिया. पुन: जब शुक्रवार को मां के कहने पर एटीएम से पैसा निकालने गये तो एटीएम कार्ड काम नहीं किया. उक्त एटीएम कार्ड विजय कुमार चौधरी के नाम से था. बैंक प्रबंधक कुमार भवानंद ने बताया कि लगता है अपराधी द्वारा एटीएम कार्ड से किसी खाता पर पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसकी जांच की जायेगी. —-ओवर लोड ट्रक जब्त शंभुगंज. जिला खनन निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा ने शुक्रवार को ओवर लोड बालू लदे ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. निरीक्षक ने बताया गया कि वाहन चेकिंग की सूचना एक ट्रक ड्राइवर द्वारा दूसरे को दिया जाता है. इस कारण ट्रक चालक अपना ट्रक जहां – तहां खड़ा कर दिया जाता है. जब्त ट्रक पर फाइन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >