नये साल के पहले ही डाक खाताधारी को मिलेगी सुविधा, एटीएम से निकालेंगे पैसे

बांका: जिला मुख्यालय के प्रधान डाक घरों में पहली बार एटीएम सेवा शुरू होने वाली है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह एक नयी पहल है जो कि डाक खाताधारी भी अपने हाथों से एटीएम का लाभ ले सकेंगे. पिछले कई वर्ष से डाक घरों में खाता से ही पैसा का […]

बांका: जिला मुख्यालय के प्रधान डाक घरों में पहली बार एटीएम सेवा शुरू होने वाली है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह एक नयी पहल है जो कि डाक खाताधारी भी अपने हाथों से एटीएम का लाभ ले सकेंगे. पिछले कई वर्ष से डाक घरों में खाता से ही पैसा का निकासी होती थी.

इसको लेकर कभी-कभी लोगों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता था. कभी घंटों खड़ा रखने के बाद भी लोगों को खाली हाथ घर को लौटना पड़ता था. दूर-दराज के लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. पिछले कई माह से डाक घरों में कंप्यूटर सेवा शुरू होने के बाद लोगों को थोड़ी सी राहत मिली. अब एटीएम सेवा शुरू होने के बाद ग्राहक को और राहत मिलेगी.

24 घंटे एटीएम सेवा बगैर शुल्क: शहर स्थित प्रधान डाक घर के मुख्य गेट पर एटीएम मशीन को लगाया गया है. विभाग द्वारा इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस सप्ताह के अंदर ही खाता धारक अपने पैसा का निकासी कर सकते है. गुरुवार को एटीएम मशीन चालू करने के लिए पटना से एक टीम बांका पहुंची थी. उन्होंने देर शाम तक एटीएम में कनेक्शन करने का कार्य किया. डाक खाताधारी को एटीएम का लाभ लेने में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं भरनी पड़ेगी.

आप अगर दूसरे राज्य व जिले में है तो वहां भी डाक घरों में लगे एटीएम मशीन से पैसे की निकासी चाहे जितनी बार करना चाहे उतनी बार कर सकते है. इसके लिए आप को कोई शुल्क नहीं देना होगा. साथ ही एटीएम प्राप्त करने में भी किसी तरह की शुल्क नहीं लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >