डम्मिाखांड़ से अकेसिया का 46 लट्ठ जब्त

डिम्माखांड़ से अकेसिया का 46 लट्ठ जब्त फोटो 9 बीएएन 60 लकड़ी जब्त करते अधिकारीप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया व सूइया के जंगलों में सक्रिय लकड़ी माफियाओं पर नकेल कंसने हेतु वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अभियान और तेज हो गया है़ बुधवार को कटोरिया सह सूइया के वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार ने गुप्त […]

डिम्माखांड़ से अकेसिया का 46 लट्ठ जब्त फोटो 9 बीएएन 60 लकड़ी जब्त करते अधिकारीप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया व सूइया के जंगलों में सक्रिय लकड़ी माफियाओं पर नकेल कंसने हेतु वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अभियान और तेज हो गया है़ बुधवार को कटोरिया सह सूइया के वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर डिम्माखांड़ गांव में एक खेत से 46 पीस अकेसिया की लकड़ी जब्त किया है़ मौके पर जब्त लकड़ी, रोला एवं जलावन को ट्रैक्टर पर लाद कर सूइया स्थित बीट कार्यालय लाया गया़ वन परिसर पदाधिकारी के साथ वनरक्षी एके उपाध्याय, शशिधर प्रसाद, पशुरक्षक दिनेश यादव, जीतन मरांडी, सलीम अंसारी, चोगो यादव, जालो यादव, रमेश यादव आदि अभियान में शामिल थे़ ज्ञात हो कि इससे पहले वन परिसर पदाधिकारी ने खिजुरिया गांव, हथगढ़ जंगल, महेशढुकवा जंगल से भारी मात्रा में सखुआ का रौला एवं जलावन आदि बरामद किया था़ जंगल में लकड़ी काटते धराये दो युवकों को पकड़ कर बांका जेल भी भेजा गया है़ वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से लकड़ी माफियाओं व उसके सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >